Homeअपना शहरराजगढ़ - आधे घंटे तक बदमाशों से भिड़े पति-पत्नी, बेरंग लौटे बदमाश,...

राजगढ़ – आधे घंटे तक बदमाशों से भिड़े पति-पत्नी, बेरंग लौटे बदमाश, एक घायल, महिला ने दिखाई हिम्मत

राजगढ़। सरदारपुर रोड़ स्थित 132 केव्ही ग्रीड कॉलोनी में स्थित एक मकान पर बीती रात्रि धारदार हथियारों के साथ लूट की नीयत से अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। घरवालों के जागने पर बदमाशों एवं घरवालों का लगभग आधे घंटे तक आमना-सामना हुआ। इस दौरान महिला ने भी हिम्मत दिखाई। बदमाशों द्वारा की गई मारपीट में एक व्यक्ति घायल भी हो गया हैं।
जानकारी के अनुसार सुखराम कौशल के निवास पर बीती रात्रि वे अपनी पत्नी एवं 2 बेटों के साथ सोये थे। तभी रात्रि 12:30 से 1 बजे के बीच 15 से 20 अज्ञात बदमाशों ने लूट की नियत से उनके घर पर धावा बोल दिया। जैसे ही बदमाशो ने दरवाजा खटखटाया वैसे ही सुखराम एवं उनकी पत्नी जाग गए। दरवाजा नही खोलने पर बदमाशों ने दरवाजे पर बड़े-बड़े पत्थर मारे एवं दरवाजे को तोड़ दिया। पथराव के दौरान सुखराम को पत्थर लगने से वह नीचे गिर गया। सुखराम ने बताया कि पत्थर लगने से उसे होश नही रहा। इस दौरान पत्नी ललिता ने बदमाशों की तमाम कोशिस के बावजूद भी दरवाजे को नही तोड़ने दिया। ललिता ने बदमाशों का मुकाबला किया। ललिता के साथ सुखराम के 18 वर्षीय बेटे जय ने भी बदमाशो का सामना किया। यह वाकया लगभग आधे घंटे तक चला। जैसे ही 100 डॉयल की गाड़ी सायरन बजाते हुए आई वैसे ही बदमाश वहां से भाग निकले। बदमाशो द्वारा किए गए पथराव में सुखराम के सर में चोट आई हैं।

कॉलोनी वालो को आवाज लगाने पर बदमाश ने शुरू कर दिया पथराव –
सुखराम के बेटे जय ने बताया कि जैसे ही घर के बाहर चोरों के आने अंदेशा हुआ वैसे ही हम जाग गए। बदमाश दरवाजा तोड़ने के लिए बड़े-बड़े पत्थर दरवाजे पर पटक रहे थे। बदमाशो ने आधा दरवाजा तोड़ दिया। जब हमने कॉलोनी वालों को आवाज लगाई तो बदमाशो ने हमपर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान हमने 100 डॉयल को सुचना दी। जैसे ही 100 डॉयल का सायरन सुना वैसे ही बदमाश भाग निकले।

परिवार की हिम्मत के आगे बदमाशो के इरादे हो गए ध्वस्त –
कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि जब कॉलोनी के लोग मदद करने के लिए घर से निकलने लगे तो बदमाशो ने उनपर भी पथराव किया। बड़ी संख्या में लूट की नियत से आए बदमाशों ने सुखराम के परिवार पर हमला किया। लेकिन परिवार की हिम्मत के आगे बदमाशों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

रहवासियों ने की सुरक्षा जवान की मांग –
सरदारपुर रोड़ स्थित ग्रिड कॉलोनी में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों का परिवार निवास करता है। विगत महीने इसी कॉलोनी से चोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राहुल कुलथिया की बाइक भी चुरा ले गए थे। कॉलोनी में रहने वाले विनोद बिरथरे, मुकेश वाखला, श्याम रायकवार, पप्पू परमार आदि ने बताया कि कॉलोनी शहर से दूर होने के कारण चोर यहाँ पूर्व में भी अन्य वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कॉलोनी के लोगो ने पुलिस से रात्रि गश्त हेतु एक सुरक्षा जवान की मांग की हैं।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचा पुलिस बल –
राजगढ़ थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 एवं पुलिसबल मौके पर पहुँच गया था। गश्त वाहन द्वारा चोरो का पीछा भी किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर जाँच कर रहें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!