Homeचेतक टाइम्सदसाई - खेल मैदान में हो रहे अवैध खनन एवं कचरे को...

दसाई – खेल मैदान में हो रहे अवैध खनन एवं कचरे को हटाने पर खेल और पर्यावरण विकास समिति में हर्ष, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर करेंगे स्थाई खेल मैदान की मांग

दसाई। खेल और पर्यावरण विकास समिति द्वारा विगत दिवस तालाब स्थित एक मात्र खेल मैदान में हो रहे अवेध खनन और कूडे कचरे को हटाने को लेकर खेल प्रेमियो द्वारा ज्ञापन देकर इस मैदान को सुधारने की मांग कि थी। 12 हजार से अधिक की आबादी वाला दसाई में मात्र एक खेल मैदान तालाब पर है मगर कई दिनो से यहाॅ पर कूडे कचरे डालकर इसे खराब कर दिया गया था। जिससे खेल प्रेमियों को खेल खेलने में काफी परेशानी आ रही थी वही ग्रामिण प्रतिभा भी दब रही। समिति द्वारा पंचायत को जगाने पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा खेल मैदान पर ध्यान देकर अवेध खनन को बंद कराने के साथ-साथ ही कूडे कचरे को भी हटाया गया। जिससे खेल प्रेमियो में ख़ुशी छा गई।

शीघ्र मिलेगे मुख्यमंत्री से – स्थाई खेल मैदान का अभाव काफी लम्बे समय से बना हुआ है, वही आज खेल प्रेमी अस्थाई बने तालाब में खेल का आनंद ले रहे हैं। ऐसे मे स्थाई खेल मैदान की मांग को लेकर खेल और पर्यावरण विकास समिति अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, सचिव जितेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सुखराम पटेल, कोषाध्यक्ष मुकेश केवलजी, मनोज धन्नाजीवाला, मंगेश वालाशिवा, राकेश भग्गाभेरा, संजय सामजीवाला, संजय सामजीवाला, पंकज सुनारिया, मुकेश कोदालक्ष्मण सहित अनेक समिति के सदस्यगण सरदारपुर विधायक, जिलाधीश और मुख्यमंत्री से शीघ्र ही प्रतिनिधि मण्डल मुलाकात कर स्थाई खेल मैदान की मांग रखेगा।

खेल प्रेमियों को होगा फायदा –  सरदारपुर तहसील का सबसे बडा गाॅव दसाई हैं। जहाॅ खेल मैदान बनने से दसाई सहित आसपास के खेल प्रेमियो को इसका पुरा-पूरा फायदा होगा। वही कई प्रतिभा भी उभर कर आयेगी। शासन को क्षेत्र और खेल प्रेमी की भावना को देखकर शीघ्र ही स्थाई खेल मैदान की व्यवस्था करना चाहिये ताकि ग्रामिण क्षेत्र की प्रतिभा को परेशानी नही हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!