Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु अब तक 4 हजार...

सरदारपुर – समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु अब तक 4 हजार से अधिक किसानो ने करवाया पंजीयन, दसाई में सर्वाधिक पंजीयन तो बरमंडल में सबसे कम

सरदारपुर। तहसील के किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं सहीत अन्य फसल बेचने हेतु पंजीयन करवाना प्रारंभ कर दिया है। गेहूं की फसल का पंजीयन ऑनलाईन हो रहा है। आज सुबह के आकड़ों के अनुसार सरदारपुर तहसील के कुल 16 खरिदी केंन्द्रों पर कुल 4 हजार 223 किसानों ने गेहूं का पंजीयन करवा लिया है। गेंहूं पंजीयन के मामले में आदिम जाती सेवा समिति दसाई में सर्वाधिक 585 किसानों ने पंजियन करवाया है तो वही आदिम जाति सेवा समिति बरमंडल में सबसे कम 57 किसानों ने ही पंजीयन करवाया है। आपको बता दे की 1 फरवरी से समर्थन मुल्य पर गेहूं बेचने हेतु पंजीयन प्रारंभ हो चुके है, जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी तय है। 
इधर रबी की अन्य फसलो का भी पंजीयन किसानो द्वारा करवाया जा रहा है। आज सुबह के प्राप्त आकड़ों के अुनसार 446 किसानों ने चना एवं 3 किसानों मसूर का पंजीयन करवाया है। फिलहाल सरसों का पंजीयन तहसील के किसी भी किसान ने नही करवाया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!