Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सारेल का हुआ स्थानांतरण

रिंगनोद – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सारेल का हुआ स्थानांतरण

रिंगनोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के प्राचार्य नारदसिंह सारेल का स्थानातंरण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डिण्डोरी के विकल्प पर किया गया हैं। कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जिला धार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार म.प्र. शासन, आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक/340/2635/25/1 दिनांक 24.08.2019 अनुसार प्राचार्य सारेल का का प्रशासकीय स्थानांतरण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डिण्डोरी के विकल्प पर किया गया हैं। आयुक्त,  आदिवासी विकास भोपाल के पत्र क्रमांक/शि. स्था./847/2019/32318 दिनांक 17.12.2019 के अनुसार शासन के आदेश दिनांक 24.8.2019 के अनुक्रम में प्राचार्य सारेल को सहायक आयुक्त आदिवासी डिण्डोरी हेतु 28.12.2019 को दोपहर पश्चात तत्काल आदेशित स्थल हेतु कार्य मुक्त किए जाने का आदेश में उल्लेख हैं। विभाग द्वारा जारी इसी आदेश के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के सह संकूल केंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद के वित्तीय एवं आहरण संवितरण अधिकार स्थानीय व्यवस्था अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के प्राचार्य सुनील कुमार ओस्तवाल को प्रदत्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!