Homeअपना शहरसरदारपुर - उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ हिंदी भाषा सम्मेलन का आयोजन, हिंदी...

सरदारपुर – उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ हिंदी भाषा सम्मेलन का आयोजन, हिंदी भाषा में सेवा दे रहे श्रीलंका से आये शिक्षकों का किया भव्य स्वागत

सरदारपुर।  शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर में हिंदी भाषा पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम हेतु विशेष रूप से श्रीलंका से हिंदी भाषा शिक्षक नधिरा श्रीवन्ति, श्रमिला कौमुदी भारत आये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मॉडल प्राचार्य जीपी शर्मा, बीईओ एनडी पाटीदार थे। अतिथियो द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रों द्वारा सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य, बीईओ एवं शिरीन कुरेशी, गौरव के निगवाल व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पमाला से किया गया। आयोजन में शिक्षक एसएस चौहान द्वारा हिंदी भाषा पर सारगर्भित सुंदर उदबोधन देते हुए गीत के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया। मॉडल प्राचार्य शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी एन.डी. पाटीदार ने भारत – श्रीलंका के पौराणिक सम्बंध  एवं हिंदी भाषा पर विस्तार से उदबोधन दिया। शिक्षिका प्रभा शुक्ला, ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष गौरव कुमार निगवाल ने अतिथियों का संक्षिप्त उदबोधन के माध्यम से स्वागत किया।

वही पीटीआई दीक्षित सर ने हिंदी भाषा चोपाई, दोहा के बारे में विस्तृत चर्चा की। वही उमा अग्निहोत्री, साधना उपाध्याय द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सफल आयोजन में शिरीन कुरेशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह शोभा ग्रेवाल एवं ट्राइबल वेलफेयर टीचर एसोसिएशन द्वारा भेट किया गए। कार्यक्रम में अतुल त्रिवेदी, सुनील गर्ग, अवनि गर्ग, मनीष चौबे, योगेंद्र तिवारी, संगीता तिवारी, गायत्री ग्रेवाल, गायत्री शर्मा, ललिता परमार, हरिसिंह सोलंकी, जी कुरेशी, के राजपूत, शशिबाला यादव  सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!