धार। वैश्य महासम्मेलन मप्र की धार जिला महिला इकाई का गठन प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी, संभागीय महिला इकाई अध्यक्ष सरोज सोनी, जिला अध्यक्ष विट्ठल अग्रवाल की अनुशंसा पर किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर रेखा विजय मेहता, उपाध्यक्ष सुनीता महेश माहेश्वरी एवं ममता नितिन पहाड़िया कुक्षी, महामंत्री चेतना विनय छाबड़ा एवं कुसुम ब्रजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महिमा गोपालदास गुप्ता को मनोनित किया गया। नवीन महिला पदाधिकारियों के मनोनयन पर वैश्य महासम्मेलन की पूर्व महिला जिला इकाई, धार जिला इकाई, नगर इकाई ने बधाई देते हुए कहा कि नवीन इकाई इस संगठन को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।