Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - शांति समिति के बैठक में उठी थी तेज रफ़्तार वाहनों...

रिंगनोद – शांति समिति के बैठक में उठी थी तेज रफ़्तार वाहनों पर अंकुश लगाने हेतु स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, चौकी प्रभारी ने की पहल, स्वयं ने लगवाएं स्पीड ब्रेकर व रेडियम

रिंगनोद। नगर से होकर गुजरने वाले राजगढ़-बाग मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के अभाव में तेज रफ्तार वाहन गुजरते थे जिससे अक्सर ग्रामीणों के और स्कूली बच्चों के दुर्घटना का भय हमेशा बना रहता था। तेज रफ्तार वाहनों  की रोकथाम के लिए  रिंगनोद में  शांति समिति की बैठक में  सरदारपुर एसडीओपी  ऐश्वर्य शास्त्री और रिंगनोद चौकी प्रभारी सीताराम उपाध्याय से ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की थी जिस पर सरदारपुर एसडीओपी  के मार्गदर्शन में  रिंगनोद चौकी प्रभारी सीताराम उपाध्याय द्वारा रिंगनोद नगर के राजगढ़-बाग मुख्य मार्ग पर  दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और रेडियम युक्त मार्ग संकेतिका लगवाए गए। पुलिस द्वारा स्पीड ब्रेकर लगाये जाने पर दुकानदारों व राहगीरों ने अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है।

स्थानीय दुकानदार नितिन सेठिया, योगेश पोखरणा, विजय हामड़, मुस्तुफा भाई, हुकमीचंद भाटी आदि ने बताया कि रोड निर्माण के पश्चात यहां पर लोगों की स्पीड ब्रेकर की हमेशा मांग रही है। मार्ग के समीप स्कूल, छात्रवास होने से  तेज रफ्तार वाहनों से हमेशा पढ़ने वाले बच्चों को दुर्घटना का भय बना रहता था। स्पीड ब्रेकर न होने से कुछ महीने पहले दुर्घटनाएं भी हो चुकी है जिसमे बाइक सवार अपनी जान भी गवा चुके है। स्पीड ब्रेकर लगने से अब हादसों पर रोक लगेगी पुलिस द्वारा किये इस कार्य के लिए सभी नगरवासी पुलिस की तारीफ कर रहे है। स्पीड ब्रेकर और रेडियम संकेतिक पट्टी लगाने में पंचायत कर्मचारियो का भी सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!