झाबुआ। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना झाबुआ के पाॅलिटेक्निक काॅलेज में सुबह से चल रही है। शुरूआती रूझाने से ही कांग्रेस उम्मीदवार कांतीलाल भूरिया आगे चल रहे है। सबसे पहले हुए डाक मतपत्रो की गणना में भाजपा के भानु भूरिया आगे थे। जिसके बाद कुछ शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे थी। फिलहाल 10 राउंड के रूझान प्राप्त हुए है जिसके अनुसार कांग्रेस के कांतीलाल भूरिया 10 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे है। वहीं भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कल्याणसिंह डामोर शुरूआती रूझानो से ही भाजपा के वोट काटते नजर आ रहें है। कुल 26 राउंड में मतगणना होगी। शाम तक स्थिती साफ हो जाएगी की झाबुआ विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में आती है या भाजपा की। परिणाम सुनने के लिए काॅलेज के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के समर्थक मौजुद है।
झाबुआ विधानसभा उपचुनाव: शुरूआती रुझानों में लगातार कांग्रेस आगे, भाजपा पिछड़ी
RELATED ARTICLES