राजगढ़। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 वी की छात्रा खुशबु मादड़ एवं कक्षा 9 वी की छात्रा तृप्ति खिमुर का चयन राज्य स्तरीय टँग-शू-डु (कराते) प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक एवं कोच अश्विनी दीक्षित ने बताया कि स्कूल की छात्रा खुशबू मादड़ का सीनियर वर्ग हेतु एवं छात्रा तृप्ति खिमुर का जूनियर वर्ग हेतु मध्य प्रदेश शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। दोनों छात्र 21 से 24 अक्टूबर को कुक्षी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्कूल स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी हैं।