Homeअपना शहरराजगढ़ - राजेन्द्र सूरी साख सहकारी संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा संचालक...

राजगढ़ – राजेन्द्र सूरी साख सहकारी संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा संचालक पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, पता बताने वाले का हर हाल में नाम रखा जाएगा गुप्त – व्हिसल ब्लोअर – रवि परमार

राजगढ़। श्री राजेन्द्र सूरी साख सहकारी संस्था में हुई वित्तीय अनियमितता के बाद कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी के अधिकारी द्वारा संस्था के संचालक मंडल, संस्था की शाखाओं के प्रबंधक सहित कुल 28 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया गया हैं। सभी आरोपियों के लगातार फरार होने पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संस्था के अध्यक्ष सुरेश तातेड़ सहित 2 अन्य पर इनाम घोषित किया हैं। संस्था की वित्तीय अनियमितता उजागर करने वाले रवि परमार ने बताया कि करोड़ो के घोटाले के बाद डीआर कार्यलय ने कुल 28 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया गया। वर्तमान में सभी आरोपी फरार हैं। इसी के चलते जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा संस्था के अध्यक्ष सुरेश तांतेड़, उपाध्यक्ष बाबूलाल चावड़ा दसई एवं संचालक मुकेश कावड़िया पर 5-5 हजार का नगद पुरस्कार घोषित किया हैं। घोटाले के व्हिसल ब्लोवर रवि परमार ने बताया कि तीनों आरोपियों का पता बताने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। जिसे भी इन आरोपियो का पता हों वह अपने निजी पुलिस थाना या राजगढ़ पुलिस को सम्पर्क कर सकते है। यदि किसी प्रकार का संदेह हो तो मुझसे भी सम्पर्क कर सकते हैं। पता बताने वाले का नाम हर हाल में गुप्त रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!