Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - इंदौर में आयोजित "जयस फेसबुक महापंचायत" में बड़ी संख्या में...

सरदारपुर – इंदौर में आयोजित “जयस फेसबुक महापंचायत” में बड़ी संख्या में शामिल होंगे तहसील क्षेत्र के युवा, टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होंगे रवाना

सरदारपुर। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा 19 एवं 20 अक्टूबर को जयस फेसबुक महापंचायत 2019 का आयोजन इंदौर में किया जाएगा। आयोजन में सरदारपुर तहसील के बड़ी संख्या में जयस युवा शामिल होंगे। जयस के सरदारपुर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र गामड़ ने बताया की इंदौर में आयोजित जयस फेसबुक महापंचायत इंदौर में शामिल होने हेतु 15 से अधिक चार पहीया वाहन से बड़ी संख्या में तहसील क्षेत्र के युवा इंदौर पहुंचेगे। कल 19 अक्टूबर को सरदारपुर में स्थित टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी युवा इंदौर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु रवाना होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र गामड़ ने बताया की इंदौर में आयोजित फेसबुक महापंचायत में देश के 12 राज्यों सहित देश व विदेश के समाजजन शामिल होंगे। आयोजन में समाज के 32 से अधिक बिन्दुओं पर परिचर्चा होगी जिसमें देश भर के समाजजन शामिल होंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!