Homeअपना शहरराजगढ़ - श्रीमती भारती धीरज बोराणा श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की...

राजगढ़ – श्रीमती भारती धीरज बोराणा श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की अध्यक्ष मनोनीत

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर गत दिनों श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें महिला मंच की माता-बहनों ने नवरात्रि महोत्सव को लेकर चर्चा की साथ ही नवीन  कार्यकारीणी का गठन किया गया। महिला मंच की संरक्षक श्रीमती माया भारद्वाज एवं महिला मंच की संयोजक सरोज शर्मा, सुशीला बाहेती, सुन्दर बोराणा, मनोरमा सोनी, शारदा सोनी एवं निशा दुबे की उपस्थित में सर्व सहमति से भारती धीरज बोराणा को श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही उपाध्यक्ष शारदा वर्मा, सचिव निलू सोनी एवं मिडीया प्रभारी राखी गोराणा को मनोनीत किया गया। श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की सभी सदस्याओं द्वारा नगर की माता-बहनों से नवरात्रि महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!