Homeअपना शहरराजगढ़ - लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में मनाई स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह...

राजगढ़ – लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में मनाई स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह की जन्म जयंती, विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह का योगदान

राजगढ़। लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल राजगढ़ में प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी भगत सिंह जयंती मनाते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के संचालक मण्डल, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाए एवं विद्यार्थीयों के अभिभावक तथा विद्यार्थीयों ने क्रांतिकारी भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। आयोजन में स्कूल के प्राचार्य द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत की आजादी में उनके योगदान के बारे में बताया। साथ ही विद्यार्थीयों को देश प्रेम व राष्ट्रभक्ती बनाए रखने की प्ररेणा दी गई।

वहीं विद्यालय में पूर्व प्राथमिक विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए स “अभिभावक-शिक्षक” बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावको को उनके बच्चों के त्रेमासिक परीक्षा परिणाम से अवगत करवाया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु आवश्यक बिंदुओ पर चर्चा की गई। अपने बच्चों के अच्छे परिणाम आने पर अभिभावक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थीयों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!