Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - श्री शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल भव्य रूप से मनाएगा...

रिंगनोद – श्री शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल भव्य रूप से मनाएगा नवरात्रि महोत्सव, गरबा रास के साथ होंगे अनेक धार्मिक आयोजन

रिंगनोद। शारदेय नवरात्रि पर्व को लेकर नगर में कई जगह तैयारी की जा रही है। नगर के मेन चौपाटी स्थित श्री शिवशक्ति अंबिका माता मंदिर पर श्री शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल की बैठक आयोजित हुई। जिसमे पर्व को लेकर रूप रेखा बनाई गई। गरबा मण्डल के मिडिया प्रभारी पवन राठौर ने बताया पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में पूर्ण की जा रही है, नगर के सदर बाजार स्थित मंदिर पर माँ अंबिका की आकर्षक प्रतिमा विराजित है। नवरात्रि में माता की पूजा अर्चना के लिए नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता के दर्शन कर धर्म लाभ लेते हैं श्री शिव शक्ति गरबा मंडल प्रांगण में गरबा पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी  नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन माँ की महाआरती के बाद महाप्रसादी वितरण की जायेगी और इंदौर की मशहूर श्रीसरगम म्यूजिकल आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा रंगारंग गरबो के प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही गरबा समिति द्वारा लकी ड्रा का आयोजन भी रखा गया है जिसका नवरात्र समापन के अवसर ईनाम वितरण किये जायेगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!