Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - गणेशोत्सव में हो रहे अनेक धार्मिक आयोजन, 10 को होगी...

रिंगनोद – गणेशोत्सव में हो रहे अनेक धार्मिक आयोजन, 10 को होगी भव्य भारत माता की आरती, 11 को होगा एक करोड़ से अधिक बार गणेश मंत्र का जाप

रिंगनोद। नगर के बस स्टेण्ड पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणेशोत्सव में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा विगत 5 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है। जो संभवतः जिले सहीत संभाग का एक मात्र अनुठा आयोजन है। बस स्टेण्ड पर स्थित गणेश पांडाल में सर्व सिद्धिदाता श्री इच्छापूर्ण गणेश की 108 पाषाण प्रतिमाओं का प्रतिदिन भिन्न-भिन्न यजमानों द्वारा उपस्थित होकर हवन में शामिल पूर्णाहुति दी जा रही है। हिन्दू उत्सव समिति के संयोजक डाॅ. विनोट पटेल ने बताया की गणेश पांडाल में रात्रि में भगवान गणेश की आरती में नगर सहीत क्षेत्र भर से श्रृद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। प्रतिदिन 21 परिवार एक साथ राजा गणेश की आरती का लाभ ले रहें है। भगवान गणेश के सामने मांगी गई हर मुराद पूरी हो जाती है। इसी के चलते धार जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी भक्त गणेश पांडाल में पहुंच रहें है तथा पाषाण प्रतिमाओं के अनुष्ठान में शामिल होकर पूर्णाहुति दे रहें है। पूर्णाहुति देने वाले यजमानो को अनंत चतुर्दशी के दिन पाषाण प्रतिमा दी जाएगी जो अपने घर, दुकान आदी जगह स्थापित करेंगे।

10 को होगी भव्य भारत माता की आरती –
गणेश पांडाल में चल रहे प्रतिदिन हवन, पुजन में आसपास के श्रद्धालु भी शामिल हो रहे है। समिति के संयोजक डाॅ. विनोद पटेल ने बताया की  10 तिसम्बर को रात्रि 9 बजे भव्य रूप से भारत माता की आरती का आयोजन होगा। इसी दौरान नगर को गौरवान्वित करने वाले भाई-बहनो का ग्राम गौरव सम्मान होगा। जिसके बाद राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विभिन्न स्कूल के विद्यार्थीयों द्वारा दि जाएगी। उक्त कार्यक्रम में नगर सहीत दुर-दराज के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं 12 सितम्बर अनंत चतुर्दशी को हजारों लड्डुओं का महाभोग राजा गणेश को लगाया जाएगा।

1 करोड़ 8 लाख बार होगा मंत्र का जाप –
आयोजन को सफल बनाने हेतु हिन्दु उत्सव समिति के कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हुए है। 11 सितम्बर को 1 करोड़ 8 लााख “ॐ गं गणपतये नमः”  मंत्र का जाप होगा। समिति के संयोजक पटेल ने बताया की उक्त मंत्र जाप में शामिल होने हेतु 8826830130 पर मिस्ड काॅल से पंजियन होगा। जिसके बाद 11 सितम्बर को दोपहर 12ः39 बजे से 12ः54 तक मंत्र के जाप हेतु एक मैसेज प्राप्त होगा। उक्त 15 मिनट के दौरान मिस्ड काॅल देने वाला व्यक्ती अपने घर, दुकान, खेत, स्कूल, ऑफिस, बस सहीत कही भी स्थान पर मौजुद हो वहा पर अधिक से अधिक बार उक्त मंत्र का जाप कर सकता है। वहीं आयोजन में श्री गणेश सहस्त्रानामावली द्वारा सामाजिक समरसता यज्ञ प्रातः 10ः30 बजे से किया जा रहा है। जिसमे हर समाज का व्यक्ती शामिल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!