Homeचेतक टाइम्सखवासा - आज झाबुआ में भाजपा का विधानसभा स्तरीय विशाल सम्मेलन, केंद्रीय...

खवासा – आज झाबुआ में भाजपा का विधानसभा स्तरीय विशाल सम्मेलन, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक भाजपा नेता होंगे शामिल

अक्षय चौहान, खवासा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 4 सितम्बर को कृषि उपज मंडी परिसर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय विशाल सम्मेलन दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जारहा है। विधानसभा झाबुआ स्तरीय इस कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय नेता
कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेशसिंह भारतीय जनता पार्टी की रीति नीती एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं लागू किये गये हित लाभो के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान करेगें। सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में भाजपा के द्वारा किये जारहे कार्यो पर भी प्रकाश डालेगें। सम्मेलन में झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्रों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष शर्मा ने आज 4 सितम्बर बुधवार को होने वाले झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के वृहद सम्मेलन में सहभागी होने की अपील की है। भाजपा के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर एवं निर्मला भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामील होने की अपील की है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्रकुमार सोनी ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!