Homeअपना शहरराजगढ़ - स्थानक भवन में पर्युषण पर्व की धर्म आराधना, नगर में...

राजगढ़ – स्थानक भवन में पर्युषण पर्व की धर्म आराधना, नगर में निकाला भव्य चल समारोह

राजगढ़। पूज्य श्री धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ थांदला के स्वाध्याय राजेंद्र रुनवाल ,ललित भंसाली ,मनीश शाह ,के द्वारा पर्युषण पर्व की धर्म आराधना चल रही है। पर्व के पांचवे दिन है ललित भंसाली, मनीष शाह द्वारा अंतरगड़सूत्र का वाचन कर अर्थ समझाया। धर्मसभा में भंसाली द्वारा बताया कि आज भगवान महावीर स्वामी  का जन्म कल्याणक महोत्सव दिवस है। भगवान ने जिओ और जीने दे का संदेश दिया था बताया कि पर्व में अधिक धर्म आराधना करनी चाहिए। ये पर्व त्याग के होते है। समाज से हितेश वागरेचा ने बताया है कि तीनों स्वाध्याय द्वारा अच्छी धर्म आराधना चल रही है। अनेक श्रावक -श्राविकाओ ने आज उपवास, एकासना, आयंबिल, निवि, चांदनी वागरेचा के आज 13 उपवास है। भारती खाबिया के 4 उपवास है एवं आगे के भाव है।  वही  स्तवन की प्रस्तुति दी
 भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन कल्पसूत्र के द्वारा दोपहर को  3:00 हुवा उसके बाद चल समारोह निकला जो नगर के समस्त मार्ग से होते हुवे महावीर स्थानक  पर पहुँची। तीनों स्वाध्याय द्वाराआराधना चल रही है। सुबह का स्वामी वात्सल्य शांतिलाल कालूराम  मामा परिवार व शाम का स्वामी वात्सल्य भेरुलाल  मोतीलाल वागरेचा परिवार द्वारा लाभ लिया गया। श्री संघ द्वारा दोनों परिवार का  स्वागत किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!