Homeअपना शहरसरदारपुर - वाल्मीकि समाज ने गोगादेव नवमी पर निकाली छड़ी यात्रा

सरदारपुर – वाल्मीकि समाज ने गोगादेव नवमी पर निकाली छड़ी यात्रा

सरदारपुर। गोगादेव की आराधना मे डुबे वाल्मीकी समाज ने बडे हर्ष के साथ गोगानवमी मनाते हुए छड़ी यात्रा निकाली। शाम को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज द्वारा गोगादेव छड़ी के साथ इक सुन्दर झांकी निकाली गई। गोगा देव के निशान छडी का चल समारोह गोगादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकला। झांकी मे शेज सय्या पर लेटे हुवे भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी व भोलेनाथ का दृश्य दिखाया गया था। वही वीर बजंरग दल आजाद अखाडा के पहलवानो ने अपने अपने करतब दिखाये। नगर परिषद सरदारपुर द्वारा छड़ी व वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ एवं युवा का सम्मान किया गया। वही साथ चल रहे अखाडे़ के उस्ताद का भी सम्मान किया गया। जिसमें राम गोपाल गोखले, राजू गोखले, बाबूलाल गोखले, दिनेश गोखले, महावीर गोखले, अरुण गोखले, धीरज गोखले, कमलेश गोखले, गोलू गोखले, योगेश गोखले, कपि गोखले, रवि पथरोल, रंजीत पथरोल आदि उपस्तिथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!