Homeअपना शहरराजगढ़ - वाल्मीकि समाज ने निकाली भव्य निशान यात्रा, कलाकारों ने दी...

राजगढ़ – वाल्मीकि समाज ने निकाली भव्य निशान यात्रा, कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुतियां, कम्प्यूटर बाबा सहित अन्य हुए शामिल, गोगादेव गौशाला ट्रस्ट ने भेंट की एम्बुलेंस

राजगढ़। गोगादेव नवमी के अवसर पर किशोरनाथ महाराज के सानिध्य में वाल्मिकी समाज द्वारा विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा शाम 5 बजे से पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ हुई। यात्रा में छह चलित वाहनों पर 48 नृत्य कलाकारों द्वारा धार्मिक विधाओं का चित्रण कर हिंदुओं के प्राचीन इतिहास जीवंत कर दिया। खासकर कालिका नृत्य, खाटू श्याम का दरबार, शिव-पार्वती नृत्य, राधा-कृष्ण रास की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने आनंद लिया। यात्रा में महाराष्ट्र से 70 ढोल आए थे। जिनकी ताल से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

साथ ही मलखंभ टीम द्वारा शानदार करतब दिखाएं गए। जिसे देखने के लिए घंटों तक श्रद्धालुजन एक ही स्थान पर जमें रहे। वही गजनीखेड़ी के प्रसिद्ध बैंड पर गायकों द्वारा मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विशेष भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालुजन खुद को रोक नहीं सकें और झुमने लगे। यात्रा अंतिम छोर पर वाल्मिकी समाज के युवागण निशान को लेकर नृत्य कर रहे थे।

 इनके आगे समाज के किशोरनाथ महाराज, इन्दरभगत, संजय झुंजे, विनोद जाधव, जीवन झुंजे आदि लोग शहरवासियों का अभिवांदन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। यात्रा के मुख्य अतिथि संतश्री कम्प्यूटर बाबा, हिंदु युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा, राष्ट्रीय प्रचारक सोनू सुनोने, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सोलंकी थे।

मरीजो के लिए दी एम्बुलेंस – निशान यात्रा मैन चैपाटी पर पहुँची। जहाँ भगवा ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटर  बाबा द्वारा एंबुलेंस का शुभारंभ किया गया। यह एम्बुलेंस कार्यक्रम के आयोजक गोलू झुंजे तथा गोगादेव गौशाला ट्रस्ट की ओर से मरीजों के लिए दी गई जो नि:शुल्क चलाई जाएंगी। इस दौरान कंम्प्यूटर बाबा सहित समस्त अतिथियों ने आयोजक झुंजे की इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!