Homeचेतक टाइम्सबामनिया - महाशय धर्मपाल दयानंद आर्य विद्या निकेतन में जोरों शोरों से...

बामनिया – महाशय धर्मपाल दयानंद आर्य विद्या निकेतन में जोरों शोरों से मनाया जन्माष्टमी पर्व

बामनिया। गुरुवार को स्थानीय महाशय धर्मपाल (MDH) दयानंद आर्य विद्या निकेतन में जन्माष्टमी का पर्व जोर शोर से मनाया गया। इस अवसर पर विभन्न प्रतियोगिता के आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया, जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आए थे। साथ ही कक्षा पहली से तीसरी के बच्चो के लिए  मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो की आंखो पर पट्टी बांध कर  मटकी फोड़ना थी। कक्षा चोथी से  बारहवी  बच्चो की हाउस वाइस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे लड़कियों को आंखो पर पट्टी बांध कर बांधी हुई मटकी फोड़ना थी व लडको को पिरामिड बना कर मटकी फोड़ना थी। विभन्न हाउस में अद्भुत प्रदर्शन किया। जिसमे लडको व लड़कियों में स्वामी श्रद्धानंद हाउस ने बाजी मारी। कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चो में लघु नाटिका कर श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंश वध तक के जीवन चरित्र को बताया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता भट्ट, मनोज मालवीय, कविता त्रिपाठी, आयुषी जैन, संगीत शिक्षक शैलेश त्रिपाठी, प्री प्रायमरी से नीलम खन्ना, प्रणीता शर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष महाशय धर्मपालजी, उपप्रधान विनय आर्य, महामंत्री जोगिंदर खट्टर, शिक्षा निदेशक श्रीमती अनु वासुदेवा, गोवर्धन सिंह राठौर, जीववर्धन शास्त्री, विश्वास सोनी, संजय मखोड़, प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने समस्त विद्यार्थियों को व समस्त संस्था को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देकर विजेता बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!