Homeचेतक टाइम्सदिसंबर के दूसरे सप्ताह तक होगा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव, 11...

दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक होगा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव, 11 सितंबर से शुरू होगी बूथ स्तर पर निर्वाचन की प्रक्रिया

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर के पहले कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी ने जो चुनाव कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार 11 सितंबर से बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों के चुनाव शुरू हो जाएंगे। मध्यप्रदेश भाजपा के निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह निर्वाचन अधिकारी विजेश लूणावत ने चुनाव कार्यक्रम के संदर्भ में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। चार चरणों में बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के होने वाले चुनाव कार्यक्रम पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। हर चरण के बीच 10 दिन का अंतराल शिकायतों के निवारण और अगले चरण की तैयारी के लिए रखा गया है। लूणावत ने बताया कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सदस्य चुने जाएंगे। 11 से 31 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष और मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा। 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्षों और प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। इसके बाद 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्ना कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने समय पर चुनाव संपन्ना कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!