Homeअपना शहरराजगढ़ - सिद्धि साई एकेडमी में हर्षोउल्लास से मना स्वतत्रंता दिवस, विद्यार्थियों...

राजगढ़ – सिद्धि साई एकेडमी में हर्षोउल्लास से मना स्वतत्रंता दिवस, विद्यार्थियों ने बनाया अखण्ड भारत का मानचित्र

राजगढ़। सिध्दी साई एकेडमी स्कूल मे बडे ही हर्षोउल्लास के साथ 73 वाँ स्वतत्रंता दिवस मनाया गया। संस्था के प्राचार्य दिपाली पाण्डेय द्वारा झण्डा वंदन किया गया। वही स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो के द्वारा  देश भक्ति की अनेक प्रस्तुतिया दि गई। कार्यक्रम मे स्कूल के छात्र संगठन मे चुने गये सचिवो को लक्ष्मी शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गयी कार्यक्रम मे प्राचार्य दिपाली पाण्डेय एवं समस्त संस्था स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा। सस्थां के संचालक विपिन पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से कहा की मेहनत और लगन से उच्च परिणाम देकर स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता और नगर का नाम रोशन करे। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र मे आगे बढते हुए अपनी भूमिका का निर्वाहन करे।

कार्यक्रम का संचालक चेतन शर्मा एवं संलोनी राठोड द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पुर्व 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस मनाते हुए अखण्ड भारत के मानचित्र की आकृति बच्चो के द्वारा बनाई गई। जिसमे क्रीडा प्रभारी कुन्दन मादड का विशेष सहयोग रहा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!