Homeचेतक टाइम्सधुलेट - गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, हरि...

धुलेट – गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, हरि भाई कर्मा अध्यक्ष मनोनीत

विनोद सिर्वी, धुलेट। शुक्रवार को धुलेट के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मैं आगामी  शारदीय नवरात्रि महोत्सव के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पिछले दिनों में निकाली गई कांवड़ यात्रा का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरि भाई कर्मा, उपाध्यक्ष भेरुलाल जमादारी, दिनेश मारु, कोषाध्यक्ष नरसिंह सिंदड़ा, सह कोषाध्यक्ष हिरालाल सोलंकी, सचिव मांगीलाल चोयल, सह सचिव गेंदालाल राठौर, दयाराम कर्मा, संरक्षक पारस सिंदडा, कैलाश मुकाती, राकेश मारू, कैलाश सोलंकी, राजु चौधरी, सचिन चौधरी को मनोनीत किया गया व नवरात्रि महोत्सव के लिए रूप रेखा बनाई गई। जिसमें प्रथम दिन गांव में कलश यात्रा के बाद घट स्थापना होगी व नवमी के दिन लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उक्त जानकारी पवन कर्मा धुलेट ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!