धार। अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी महासभा जिला धार की बैठक संत अमरा भगतजी की विशाल यात्रा नरबदियाधाम राजस्थान तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकले वाली रैली हेतु में नागदा में रखी गई। बैठक में समाजबंधुओं को यात्रा में अधिक से अधिक शामिल होने हेतु आमंत्रण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुप्रसाद चौधरी ने की। साथ ही नागदा गांव में समाजजनो के घर-घर जाकर पिले चावल रख कर यात्रा हेतु आमन्त्रण दिया गया। प्रदेश महासभा के प्रदेश सचिव शिवशंकर चौधरी माकनी को भी सम्मानित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुप्रसाद ने कहा कि जो समाज संगठित है उसी का विकास हुआ है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, प्रदेश महासचिव अनोखीलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष महेश चौधरी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शम्बूलाल चौधरी, कैलाश चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरिराम चौधरी ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद चौधरी मनासा ने दी।