Homeचेतक टाइम्सआज मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी

आज मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर्स आज हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि ये हड़ताल सिर्फ 3 घंटे की होगी। डॉक्टर्स आज ओपीडी में काम नहीं करेंगे। ये लोग NMC बिल का विरोध कर रहे हैं। पूरे देश में डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन एमपी में ये हड़ताल सिर्फ 3 घंटे की रहेगी।  लोकसभा में पास हुए एनएमसी बिल का देशभर में डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर भी अपना काम बंद रखेंगे। बुधवार को प्रदेश भर में डॉक्टर हड़ताल करेंगे। ये हड़ताल 3 घंटे की होगी जिसमें वो सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओपीडी में ड्यूटी नहीं करेंगे। लेकिन इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!