Homeअपना शहरसरदारपुर - तहसील क्षेत्र मे 9 स्थानो पर बन रहे आधार कार्ड,...

सरदारपुर – तहसील क्षेत्र मे 9 स्थानो पर बन रहे आधार कार्ड, कही पर भी बनवा सकते है कार्ड, नही होना पड़ेगा परेशान

सरदारपुर। आधार कार्ड के लिये  एक बार फिर तेहसील क्षैत्र मे हो-हल्ला मचा हुआ। राजगढ नगर और सरदारपुर मे पिछले कुछ दिनो से आधार कार्ड नही बनने से बच्चे और उनके पालक परेशान हो रहे है। राजगढ़ मे तो टोकन बांटने के बाद  कल आधार कार्ड सेंटर बंद था। जिससे आधार कार्ड बनवाने आये लोग परेशान हुये। वही शासन स्तर पर आधार कार्ड सेंटर तहसील क्षेत्र के कई स्थानो पर संचालित किये जा रहे है। कोई भी व्यक्ति इन केद्रो पर जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकता है या फिर उसमे संसोधन करवा सकता है। अधिकांश लोगो को इनकी जानकरी नही होने से वे कैवल सरदारपुर एवं राजगढ की और ही रूख रह रहे है। जबकी राजौद मे दो स्थानो पर अलग-अलग जगह आधार कार्ड बनाये जा रहे है। साथ ही लाबरिया मे 1,दसाई मे एक, कंजरोटा मे एक, रिंगनोद मे एक, गुमानपुरा मे एक, नयापुरा मे एकसेंटर पर आधार कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर सरदारपुर मे भी फिर से आधार कार्ड बनना आरंभ हो जायेगे। राजगढ केंद्र पर मशीन की संख्या बढाई जा रही है। ताकी आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगो को परेशान नही होना पढे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!