Homeचेतक टाइम्समध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, दो दिन बाद तापमान में गिरावट के...

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी, दो दिन बाद तापमान में गिरावट के आसार

भोपाल। मार्च के अंतिम दिनों में सूरज ने तमतमाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश में शुक्रवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 45 डिग्रीसे. खरगोन में रिकार्ड किया गया। यह सीजन का प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा। उधर भोपाल में शुक्रवार को दिन का पारा गुरुवार(37.6) के मुकाबले 2.5 डिग्रीसे. उछलकर 40.1 डिग्रीसे. तक जा पहुंचा। जो कि इस सीजन का राजधानी में सबसे अधिक तापमान होने के साथ ही सामान्य से 4 डिग्रीसे. अधिक रहा। शहर में दिन पर लू जैसे हालात बने रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शाजापुर,धार में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। इसके अतिरिक्त उज्जैन, खजुराहो, होशंगाबाद, बैतूल, नौगांव, सागर और दमोह में 41 तापमान रिकार्ड किया गया। इसके अलावा 14 स्थानों पर पारा 40 डिग्रीसे. या उससे अधिक दर्ज हुआ।

क्यों हुआ ऐसा
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि मार्च के अंतिम दिनों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। लेकिन वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मप्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। साथ ही शुक्रवार को हवा का रुख भी पश्चिमी बना रहा। इस वजह से गुजरात और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवा चक्रवात के रूप में नीचे उतरी। इससे तापमान में एक दम से इजाफा हुआ। दो दिन बाद तापमान में फिर कुछ गिरावट हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!