Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - संदिग्ध अवस्था में घर पर मिला बालिका का शव, परिजनों...

सरदारपुर – संदिग्ध अवस्था में घर पर मिला बालिका का शव, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

सरदारपुर। तहसील क्षेत्र के पुलिस थाना राजोद अंतर्गत कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय बालिका का घर में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद परिजनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद  हत्या की आशंका को जाहीर किया है। आज बालिका का सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर पर पीएम किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिका के परिजनों ने पुलिस को दिए प्रारंभीक बयान के अनुसार ग्राम हनुमत्या- सिंगेश्वर निवासी एक 15 वर्षीय बालिका अपने नाना – नानी के पास राजोद के गांव रानीखेड़ी में रह रही थी। कल शाम लगभग 4 बजे बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में घर पर पड़ा मिला। जिसे उसकी छोटी बहन ने देखा। जिसके बाद परिजनो को बताया गया। जिस वक्त बालिका ने शव मिला उस वक्त घर पर कोई नही था। परिजन बालिका को सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर लेकर पहुंचे जहां आज बालिका का पीएम किया गया। आज सुबह सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर बालिका के परिजनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई। बालिका के परिजनों के अनुसार कल वह स्कूल से आने के बाद घर पर अकेली थी। इसी दौरान किसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच –
परिजनों की आशंका के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. एमएल जैन ने चर्चा में बताया की बालिका की मौत की वजह फांसी लगाना है। जहां तक बात दुष्कर्म की है तो इस बारे में अभी कुछ कहां नही जा सकता है। हमने सेंपल लेकर जांच हेतु भेज दिया है। जिसके बाद ही कुछ बता पाएंगे। वहीं राजोद थाना प्रभारी एसआई मकवाना ने बताया की दुष्कर्म के कोई साक्ष्य नही मिले है। हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!