Homeचेतक टाइम्सकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दिल्ली में आज जन आक्रोश रैली को करेंगे...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दिल्ली में आज जन आक्रोश रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को यहां रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली होगी। राष्ट्रीय स्तर की ‘‘ जन आक्रोश रैली ’’ महत्वपूर्ण कर्नाटक चुनाव से पहले हो रही है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को होना है। उम्मीद है कि राहुल इस रैली में केंद्र की भाजपा सरकार पर उसके ‘‘ अधूरे वादों और बांटने वाली राजनीति ’’ को लेकर हमला बोलेंगे। गांधी कुशासन , भ्रष्टाचार , बेरोजगारी , आर्थिक स्थिति , महिलाओं के खिलाफ अपराध , दलितों एवं न्यायपालिका पर हमलों और सामाजिक अशांति जैसे मुद्दों पर जनता के आक्रोश को आवाज देने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है कि सोनिया गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित करेंगे।  रैली से पहले राहुल ने आज ट्वीट किया , ‘‘ मोदी सरकार के चार वर्षों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला , महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिली। किसानों को अपने फसल की वाजिब कीमत तथा दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना असंतोष और आक्रोश व्यक्त करने के लिए रैली में शामिल हों। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!