Homeअपना शहरसरदारपुर - डुबने से हुई थी युवक की मृत्यु, 27 को घर...

सरदारपुर – डुबने से हुई थी युवक की मृत्यु, 27 को घर से निकला था युवक, जांच में जुटी पुलिस, मामला तालाब किनारे मिले युवक के शव का…

सरदारपुर। कल बुधवार को सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनगढ़ के एक तालाब किनारे अज्ञात युवक का शव  ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी सुचना ग्रामीणों ने सरदारपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो शव 35 वर्षीय एक युवक का था। जिसके दाहिने हाथ पर हिन्दी में राजेश और अंग्रेजी में आरएस लिखा हुआ था। वहीं उपर ओम का निशान बना हुआ था। पुलिस ने युवक के शव को पोेस्टमार्टम के लिए सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। हाथ पर लिखे हुए नाम एवं युवक के कपड़ो से उसकी पहचान राजेश पिता दितिया भील निवासी नगर परिषद के पिछे वार्ड क्रमांक 2 राजगढ़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक घर से झगड़े कर चला गया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक की डुबने से ही मृत्यु हुई है। वहीं सरदारपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

27 अगस्त को घर से निकला था – सरदारपुर थाना टीआई कैलाश बारिया ने बताया की शव कल शाम को सामुदायीक स्वास्थ्य केंन्द्र पर देरी से पहुंचने के कारण आज उसका पीएम किया गया है। कल देर शाम को ही मृतक के परिजन आये एवं मृतक के हाथ पर लिखे नाम एवं कपड़ो के आधार पर उसकी बहन निर्मला पिता दितिया ने पहचान की है। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक व उसकी पत्नी दोनो गुजरात में मजदुरी करते है अभी रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने दोनो आयें थे इसी बिच दोनो का झगड़ा हुआ तो मृतक 27 अगस्त को घर से चला गया था। परिजन समझे की मृतक राजेश वापस गुजरात चला गया होगा इसलिए उसकी खोज नही की व ना ही पुलिस को सुचना दी। लेकिन जैसे ही मृतक राजेश के परिजनों को पता चला की एक शव मिला है जिसके हाथ पर राजेश लिखा हुआ है तो वें अस्पताल आएं मृतक की पहचान की है। मृतक की पत्नी गुजरात में है एवं  मृतक के छोटे -छोटे बच्चें है। हमने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

डुबने से हुई है मौत- शव वाहन नही होने के अभाव में कल मृतक का शव लगभग 5 घंटे तक वहीं पड़ा रहा था। शाम को मृतक का शव पोस्ट मार्टम हेतु सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर भेजा गया। शव शाम को देरी से पहुंचा इसलिए शव का पीएम आज हुआ। वहीं कल एफएसल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी तो शव पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नही था। वहीं आज शव का पीएम करने के बाद सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. एमएल जैन ने बताया की युवक की मौत पानी में डुबने से हुई है। युवक का शव लगभग पांच दिन पुराना था। संभवतः ही उसकी मृत्यु रविवार 27 अगस्त को हुई थी।

शव किया परिजनों के सुपुर्द-  राजेश का शव मिलने के बाद उसके परिवार में मातम है। पुलिस थाना सरदारपुर के सोनगढ़ बिट प्रभारी एएसआई आरएन मिश्रा ने बताया की मृतक का आज पीएम कर शव उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। मृतक की बहन ने उसके पहचान की पुष्टी की है। हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!