Homeअपना शहरजीएसटी के विरोध में राजगढ़ पुरी तरह बंद, धरना देने के बाद...

जीएसटी के विरोध में राजगढ़ पुरी तरह बंद, धरना देने के बाद दिया जायेगा ज्ञापन…

राजगढ़। जीएसटी के विरोध में आज सुबह से ही राजगढ़ पुरी तरह बंद है। राजगढ़ के सराफा एसोसिएशन के आव्हान पर सकल व्यापारी संघ ने समर्थन देते हुए आज राजगढ़ पुरी तरह बंद रखा है। बंद के चलते राजगढ़ नगर का बाजार पुुरी तरह बंद है। चाय- नाश्ते की दुकानों से लेकर किराणा एवं कपड़े की दुकाने तक सभी दुकाने बंद है। नगर के सुभाष मार्ग, तिलक मार्ग, बस स्टेण्ड, कुक्षी नाका आदी जगह स्थित सभी दुकाने बंद है जिसके चलते आने जाने वाले यात्रियों को चाय- नाश्ता नही मिल पा रहा है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया की जीएसटी के विरोध में सुबह से ही पुरी तरह राजगढ़ बंद है। दोपहर तक नगर के गणपति अम्बिका द्वारा पर सराफा एसोसिएशन एवं व्यापारीयों द्वारा धरना दिया जायेगा एवं दोपहर बाद सरदारपुर एसडीएम को ज्ञापन सौपा जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!