Homeचेतक टाइम्ससण्डे स्पेशल: जज्बे और जुनून से मिली कामयाबी, मजदुर की बेटी खुशबु...

सण्डे स्पेशल: जज्बे और जुनून से मिली कामयाबी, मजदुर की बेटी खुशबु ने अपनी सफलता की खुशबु से महाकाया अपने गांव रिंगनोद का नाम…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती है और जुनून और जज्बे से ही मंजील को हासिल कीया जा सकता है कुछ किया है ऐसा ही खुशबु ने जिन्होने एक छोटे से गांव रिंगनोद का नाम पुरे विकासखण्ड में रोशन किया हैै। सरदारपुर विकासखण्ड के ग्राम रिंगनोद में रहने वाले गरीब मजदुर की बेटी ने कक्षा 12 वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल किये है। जब यह बात गरीब माता-पिता को पता चली तों उनकी आंखों में पानी आ गया।
रिंगनोद में रहने वाले माधोंसिंह बामनिया मेहनत मजदुरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पिछले दिनों 12 मई को कक्षा 12 वीं में  पढ़ने वाली इनकी बेटी खुशबु बामनिया का रिजल्ट आया तो इनकी खुशबु का ठिकाना नही रहा। खुशबु ने कक्षा 12वीं में गणित संकाय में कुल 500 में से 446 अंक हासिल किए है। अब खुशबु को मुख्यमंत्री के हाथों लेपटाॅप देकर सम्मानित किया जायेगा। काॅलेज में पढ़ाई करने पर खुशबु को गांव की बेटी योजना का लाभ भी मिलेगा।


दो भाई-दो बहन सभी को पढ़ाना चाहते है पिता:- खुशबु के पिता माधोसिंह बताते है कि उन्होंने अपनी बेटी के पढ़ाई लिखाई में कोई कमी नही रखी। शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में खुशबु ने 12वीं की पढ़ाई की। इसके अतिरिक्त खुशबु के पिता ने उसे राजगढ़ कोचिंग पढ़ने भी भेजा। माता-पिता दोनो ने मजदुरी की और अपनी बेटी को सिर्फ पढ़ाई की और ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। जब खुशबु का रिजल्ट आया तो माता-पिता दोनो की आंखों में ख़ुशी के आंसु आ गए। खुशबु के दो भाई एवं एक बहन है। पिता माधोंसिंह का कहना है कि वे सभी को पढ़़ाना चाहते है। स्वयं मजदुरी कर लेंगे लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाना ही उनका मकसद है। 

प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करने का लक्ष्य है खुशबु का:- अपने परिवार की पृष्ठ भूमि सम्पन्न नही होने से खुशबु ने केवल अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। परिवार के बाद जो भी समय मिला खुशबु को उसमें उसने केवल पढ़ाई की। खुशबु ने गणित संकाय में 89.02  प्रतिशत अंक हासिल किए है। खुशबु ने गणित विषय में 100 में 98 अंक प्राप्त किए एवं अन्य विषयों में भी खुशबु ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए है। खुशबु को कोचिंग पढ़ाने वाले उनके शिक्षक पवन कुमार मारु ने बताया की खुशबु का परिणाम आने के बाद उसके माता पिता को सबसे ज्यादा  खुशी हुई। गरिब परिवार से होने बावजुद खुशबु ने जो सफलता हासिल की वह वाईक काबिले तारीफ है। खुशबु को इस उपलब्धी पर लक्ष्य कोचिंग क्लासेस राजगढ़ की और से 11 हजार रूपयें का चेंक दिया गया है। खुशबु ने बताया की वह अब आगे और पढ़ना चाहती है एवं प्रशासनिक सेवा में जाकर देश सेवा करने का लक्ष्य बना चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!