Homeचेतक टाइम्ससण्डे स्पेशल: ऐतीहासीक रूप से होगा भागतव कथा काआयोजन, बहेगी भागवत धारा,...

सण्डे स्पेशल: ऐतीहासीक रूप से होगा भागतव कथा काआयोजन, बहेगी भागवत धारा, आयोजन हेतू बनाया गया विशेष पाण्डाल…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। नगर में  21 से 27 अप्रेल तक भव्य रूप से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। लगभग 20 वर्षो से अधिक सयम के बाद नगर में पुनः भव्य रूप से विशाल भागवत कथा का आयोजन होगा। नगर में श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के तत्वाधान में परम पूज्य ध्यान योगी संत शिरोमणी श्री श्री 1008 श्री उत्तमस्वामीजी के मुखारविंद से पतित पावनी, मोक्ष दायनी भगवान श्री कृृष्ण की गुणगानमयी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन नगर में होने जा रहा है। भागवत कथा के आयोजन को लेकर नगर की मार्केेटींग सोसायटी में भव्य पाण्डाल बनाया जा रहा है। गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए पाण्डाल काफी ठण्डा रहें इस हेतु फाॅग सिस्टम लगाया जायेगा।

21 को कलश यात्रा के साथ होगा कथा का शुभारम्भ:- दिनांक 21 अप्रैल शुक्रवार को नगर में भव्य कलश यात्रा एवं पूज्यपाद शोभा यात्रा प्रातः 8ः30 बजे से श्री तेजाजी मंदिर पुराना बस स्टेण्ड से निकाली जायेगी। कश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। जिसके बाद भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा के आयोजन हेतू लगभग 100 बाय 225 का पाण्डाल बनाया जा रहा है। जिसमें फाॅग सिस्टम रहेंगा। गर्मी को देखते हुए पाण्डाल में पूरी तरह कुलींग व्यवस्था रहेंगी। जहां बाहर से बहुत ही कम तापमान रहेंगा और कथा श्रवण करने वालों को गर्मी से पुरी तरह बचाया जायेंगा।

सैकड़से श्रद्धालु होंगे शामील:- नगर में उत्तमस्वामी के मुखारविंद से आयोजीत श्रीमद् भागवत कथा में सैकेड़ो श्रद्धालु शामील होंगे। श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के मार्गदर्शक सुरेष तातेड़ ने बताया की 21 अप्रैल से भागवत कथा प्रारंभ होगी जो 27 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन विभीन्न आयोजन होंगे। 21 अप्रैल को श्री गणेश पुजन, भागवत पूजन, परीक्षित चरित्र, 22 अप्रैल को सुखदबंजी का मंगलाचरण, वराह-कपिल अवतार, 23 अप्रैल को प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, 24 अप्रैल को गंगा अवतरण, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 25 अप्रैल को नन्दोत्सव, फाग महोत्सव, गोवर्धन पूजा, 26 अप्रैल को उद्धव-गोपीचंद संवाद, श्रीकृष्ण-रूकमणी विवाह महोत्सव एवं 27 अप्रैल को द्वारिका लीला दर्शन, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विराम का आयोजन होगा। भागवत कथा का 21 से 27 अप्रैल प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजन होगा। नगर की समस्त जनता से निवेदन किया है की वे इस सुमंगलदाय भागवत कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

72 वीं भागवत कथा राजगढ़ नगर में:- बताया जाता है की उत्तमस्वामी जी द्वारा 108 कथा का संकल्प लिया गया है एवं राजगढ़ नगर में संत श्री 108 रामदासजी त्यागी की प्रेरणा से 72 वीं श्रीमद् भागवत कथा श्री उत्तमस्वामजी के मुखारविंद से हो रही है। नगर में आयोजित इस भव्य भागवत कथा के आयोजन को लेकर तैयारीयां जोरो से चल रही है। बताया जा रहा है की 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सह परिवार भागवत कथा में आरती में शामील हो सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!