Homeउड़ती खबरउड़ती खबर : कार्यवाही भी हुई तो ऐसी की जाल से निकल...

उड़ती खबर : कार्यवाही भी हुई तो ऐसी की जाल से निकल गई व्हेल मछली और फ़स गई छोटी मछलीया…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। राजगढ़ में नगर परिषद चुनाव का पारा चढ़ता जा रहा है। कई दिनों से नगर के दो गुट एक दूसरे के पीछे लगे हुवे है। लेकिन नगर में राजस्व विभाग द्वारा की गई एक बड़ी कार्यवाही में दोनों गुट एक दूसरे के बिच बचाव में जरूर उतर आये है। और उतनरेंगे भी क्यों नही क्योकि दोनों गुट के नेता जो फसे हुवे है। चेतक टाईम्स की उड़ती खबर इस बार एक बड़ी खबर लेकर आई है। नगर में राजस्व विभाग द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही में छोटा व्यक्ति पीस गया है। इस बड़ी कार्यवाही की तो चहुँओर प्रशंसा की जा रही है। लेकिन दबी जुबान में यह बात जरूर सामने आ रही है की इस जमीम फरोख्त की नीव रखने वाले का नाम कार्यवाही मे से गायब ही हो गया है। जिन पर कार्यवाही हुवे वे तो केवल दस या बिस परसेन्ट के शेयर होल्डर थे। जबकी इनका बॉस तो कोई और है जिस पर अधिकारी कार्यवाही नही कर पा रहें है क्योकि सत्ता का जो साया है।  नगर में हुई कार्यवाही का एक सीधा सा गणित सामने आ रहा है की समुद्र में जाल फैका गया जिसमें व्हेल मछली निकल गई और छोटी मछलिया फस गया। उड़ती खबर आई है की जिस छोटी मछली को जैल भेजा गया है वो जल्द ही बड़ी मछलियों के नाम उगलेगा जिस पर सम्भवत ही कार्यवाही होने के आसार है। राजस्व विभाग अगर इस बड़े शेयर होल्डर पर कार्यवाही नही करता है तो कई शंकाए पैदा होंगी। अब उड़ती खबर यह देखने में लगी है की इस पुरे मामले के मुखिया पर कार्यवाही होती है या नही.. अगर नही हुई तो समझयेगा की जरूर लाभ – शूभ का गणित जमकर चला है… उड़ती खबर की नो क्लेम.. नो ग्यारंटी.. अगले बुधवार फिर पढ़येगा उड़ती खबर…
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!