Homeचेतक टाइम्ससण्डे स्पेशल : रिंगनोद में ऐतिहासीक रूप से मनेंगा हिन्दू नववर्ष, पांच...

सण्डे स्पेशल : रिंगनोद में ऐतिहासीक रूप से मनेंगा हिन्दू नववर्ष, पांच दिवसीय होगा आयोजन, प्रत्येक घर लहरायेंगा भगवा पताका…

रमेश प्रजापति, राजगढ़। सरदारपुर तहसील क्षैत्र के रिंगनोद की पावन धरा पर भव्य रूप  से हिन्दू नववर्ष महोत्सव मनाया जाने वाला है। क्षैत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब हिन्दू नव वर्ष भव्य रूप से मनाया जायेगा। रिंगनोद में 24 से 28 मार्च तक श्री राम कथा का आयोजन कर 29 मार्च हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर भव्य रूप से शौभा यात्रा का निकाली जायेगी जो सम्भवतः सरदारपुर तहसील में पहली बार ऐसा आयोजन होगा।

 21 मंदिरों में दिया जायेगा एक साथ सूर्य को अर्ध्य :-  रिंगनोद की हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। आयोजन में लगभग 18 से अधिक अलग – अलग समितियां बनाई गई है। जिसमें हर तक का कार्य और पुरे कार्यक्रम की बाग डोर युवा सम्भालेंगे। आयोजन के तहत 24 से 28 मार्च तक रिंगनोद के बस स्टेण्ड के समिप श्री आईजी कुंज कॉलोनी पर भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेंगा। कथा का वाचन मानस मर्मज्ञ पण्डितर्य श्री श्याम जी मनावत कालापीपल के मुखारविंद से किया जायेगा। आयोजन के तहत हिन्दू नव वर्ष 29 मार्च को प्रातः 7:30 बजे रिंगनादे के सर्व समाज के 21 मंदिरों पर सूर्य को सामुहिक रूप अर्ध्य चढ़ाया जायेगा। जिसके बाद एक साथ एक समय में सभी मंदिरों पर आरती  एवं सामुहिक आतिशबाजी, नीमपत्ती, मिश्री व निम के रस का पान किया जायेगा। 

होगा महालक्ष्मी समरसता यज्ञ :- क्षैत्र में छुआछुत का चलन यू तों काफी ज्यादा नही है लेकिन सभी समाज एक समान रहें इस हेतू इस भव्य आयोजन में हर समाज  के छोटे – बड़े व्यक्ती की भागीदारी रहेंगी। आयोजन के तहत 29 मार्च को प्रातः 8 बजे  हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महालक्ष्मी समरसता यज्ञ यज्ञाचार्य पं. गिरीराज व्यास रिंगनोद के सानिध्य में किया जायेगा। महालक्ष्मी यज्ञ भी क्षैत्र में पहली बार होगा। आयोजन का मुल उद्देश्य हिन्दू नव वर्ष परंपरा को जारी रखना एवं हिन्दू समाज का नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पहला दिन भक्ती भाव व समरसता के साथ शुरू करना है।

प्रत्येक परिवार लगायेंगा भगवा पताका :- हिन्दू उत्सव समिती द्वारा आयोजित हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा महोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चूकी है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रिंगनोद सहीत सरदारपुर तहसील क्षैत्र के लिए आने वाला हिन्दू नव वर्ष मंगलमय हों एवं हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति के प्रति श्रद्धा भाव बढ़े। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजीत उक्त आयोजन में हिन्दू समाज की सभी जाती बिरादरी शामिल होंगी। आयोजन को लेकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज में उत्साव का वातावरण है। रिंगनोंद में प्रत्येंक हिन्दू परिवार से सम्पर्क कर भगवा पताका लगाई जायेगी। गुड़ी पड़वा पर प्रत्येक घर भगवा पताका लहरायेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!