Homeउड़ती खबरउड़ती खबर : कब पहुंचेगा अवैध काॅलोनीयों के काले कुबरों के गिरेबान...

उड़ती खबर : कब पहुंचेगा अवैध काॅलोनीयों के काले कुबरों के गिरेबान पर हाथ…



रमेश प्रजापति, राजगढ़। राजगढ़ नगर पर अवैध धंधों का गढ़ कहलाने का कलंक तो वर्षो से लगा हुआ है। लेकिन इन्ही बिच अवैध काॅलोनियों को काटने एवं अवैध रूप से कब्जा करने वाले काले कुबेरो ने एक बार फिर राजगढ़ को बदनाम कर दिया है। राजगढ़ नगर में ऐसी कई काॅलोनियां है जो नियम के विपरित काटना ही नही बल्की शासकीय भूमि पर काटी गई है। आज चेतक टाइम्स की उड़ती खबर राजगढ़ में अवैध काॅलोनीयों के काले कुबरों की कुछ जानकारी लेकर आई है। राजगढ़ नगर की जनता सहीत क्षैत्र भर के लोग यह भलीभांती जानते है कि सत्ता धारी पार्टी के कुछ नेता अपने आकाओं की मदद से कई अनलिगल काम को लिगल तरीके से करवा लेते है। राजगढ़ में कई काॅलोनिया नुजुल की भूमि पर काटी है जहां अधिकारीयों की नजर तो पहुंची है लेकिन सत्ता धारी पार्टी के नेताओं की धाक के कारण कोई ठोस कार्यवाही नही हो पाती है। राजगढ़ नगर में सत्ताधारी पार्टी के एक नेता है जो इन अवैध काॅलोनीयों में शेयर होल्डर बने हुए है। विभागीय अमला अगर कुछ कार्यवाही भी करता है तो इन नेताजी का नाम हर बार दब जाता है और दबेगा भी क्यों नही, क्योंकी नेताजी सत्ताधारी पार्टी के विशेष पद पर जो आसीन है। वहीं अगर बात करे अवैध काॅलोनीयों के अन्य काले कुबेरों की तो वे भी हर बार बच जाते है। क्योंकी नेताजी सब मामला सेट कर देते है। नगर में अवैध काॅलोनियों के तो कई मामले है। राजगढ़ में अगर सही तरीके से जांच की जाये तो कई काॅलोनीयां अभी भी अवैध है।  अब उड़ती खबर यह देखने में लगी है कि क्या विभागीय अधिकारी इन काले कुबेरों के गिरेबान तक अपने हाथ पहुंचा सकते है या फिर…….जीरो बट्टे सन्नाटा… अब यह तो उड़ती खबर है… खबर की नौ क्लेम नौ ग्यांरटी… अगले हफ्ते फिर पड़े क्षैत्र की उड़ती खबर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!