सरदारपुर। आज बसंत पंचमी के अवसर पर तथा गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्म दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में सुबह बजे हवन तथा मां गायत्री का पूजन कर गुरुदेव का जन्म दिवस हर्ष और उल्लास से मनाया गया। जिसमें सरदारपुर, राजगढ़ से पधारे हुए श्रद्धालुओं जैसे प्रकाश चंद्र पाठक की ओर से अन्न दान के लिए 1011 रुपए का दान किया गया साथ। ही अन्य लोगों ने भी अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दिया। वही आरती के पश्चात केसरिया भात की प्रसाद वितरित कि गई। कार्यक्रम में गायत्री परिजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अशोक कुमार तिवारी अध्यक्ष, ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर एवं अश्विनी दीक्षित युवा प्रकोष्ठ गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर ने दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment