सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी धार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा, राजोद द्वारा तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे देश के किसानो के समर्थन मे कल 15 फरवरी को कुमारपाट (दसई) से अमझेरा तक 20 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा सुबह 9 बजे कुमारपाट (दसई) से प्रारंभ होकर विभीन्न ग्रामो से होते हुए अमझेरा मे किसान सम्मेलन के साथ समापन होगा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि पदयात्रा मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं म.प्र. कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम, पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल, विधायक पांचीलाल मेडा, विधायक हीरालाल अलावा, पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह नीमखेडा, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मण्डलम कांग्रेस, सैक्टर कांग्रेस पदाधिकारी, नगर कांग्रेस अध्यक्षगण, समस्त जनप्रतिनिधी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, आईटी सेल, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित किसानगण, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी दसई ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष बालमुकुन्द पाटीदार ने दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment