सरदारपुर। जयस द्वारा ग्राम सुल्तानपुर-नयापुरा मे समाज की बैठक कर जनजागरण कार्यक्रम किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम गांव की बालिका कुन्ता भाभर द्वारा महापुरुषो की फोटो पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन में झाबुआ मे आयोजित 28 वे आदिवासी एकता महासम्मेलन का प्रचार प्रसार किया। साथ ही 13 जनवरी को झाबुआ जाने का आव्हान किया। आयोजन में गरीबी, शिक्षा, बेरोजगारी किसान, संविधान एवं संस्कृति रितिरिवाज पर बात रखी गई। इस दौरान सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड, आशिष चोहान, अकरम भुरिया, मुकेश भाभर, सुल्तानपुर जयस अध्यक्ष शम्भु भुरिया, उपाध्यक्ष रामप्रसाद भुरिया, अानंद परमार, कुलदिप भाभर, नितिन कटारे, विजय सिंगार सहित नारी शक्ति भी मौजूद रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment