राजगढ़। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की शाखा राजगढ़ में गणतंत्र दिवस "स्वस्थ भारत हमारा भारत" की तर्ज पर मनाया गया। जिसमे योग समिति के समस्त सदस्य ने योग कर स्वस्थ भारत की कल्पना की। पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य कमलेश सोनी ने झंडा वंदन किया तथा समस्त सदस्य ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि तथा अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास ने देश भक्ति आधारित कई कविताओं का वाचन किया। कार्यक्रम का संयोजन पतंजलि योगपीठ राजगढ़ ने किया। संचालन योगाचार्य कमलेश सोनी ने किया तथा आभार प्रमोद पोसित्रा ने व्यक्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment