दसाई। दसाई और आसपास क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्री में रात भर रिमझिम बरसात के साथ बीच बीच में जोरदार बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ गई है। वही पानी सडक पर बह निकला। तेज बारिश के कारण फसलों में भी नुकसान भी हुआ है। स्थानीय किसान नारायण पाटीदार ने बताया कि इस बारिस से यद्यपि फसल की सिंचाई मे लाभ अवश्य हुआ है लेकिन कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल को नुकसान भी हुआ है। शनिवार को भी मौसम में सुबह से ठंडक रही जिसके कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा। लोगो ने ठंड से बचने के लिये अलाव का सहारा लिया। वही सुबह से दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन भी नही हुए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment