सरदारपुर। सोमवार शाम को खुटपला बन्नी में आदिवासी क्रांतिवीर राणा पूंजा भील की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। जिसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथी ही ग्राम पंचायत खुटपला एवं ग्राम पंचायत बन्नी की जयस कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान युवा, महिलाएं, बुजुर्ग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे ऐडवोकेट रविन्द्र सिन्दल, सरदारपुर जयस अध्यक्ष राजेन्द्रसिह गामड, अनिल गामड, नारायण गामड, आशिष चोहान, रेमश अरवा, रामलाल औसारी, कनीराम वसुनिया, मदन औसारी, सुनिल खदेडा, सरदार अरड, शिवराज मखोड, गोपाल वसुनिया, मयाराम गमार, पुखराज गामड, बलराम मेडा, मागीलाल मुणिया, राहुल कटारा, राहुल गामड, ओमप्रकाश चरपोटा, मिथुन गामड, अर्जुन डाम आदि बडी संख्या मे जयस युवा शामिल थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment