राजगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस की 73 वी वर्ष गांठ समाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाई गई। सर्व प्रथम अतिथि के रूप श्रीमती चन्द्रकिरण पांडेय पूर्व दीदी ने ध्वजारोहण रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।आचार्य परिवार ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत मे प्राचार्य बलराम कुमावत ने पर्युषण पर्व व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंओ के साथ कहा कि आज का पर्व कोरोना वायरस की वजह से सीमित अवश्य हुआ है किंतु जोश और जुनून वही है। देश निरन्तर प्रगति की ओर कदम बढ़ा रहा है। हमारी सेना फाइटर प्लेन राफेल के आने से विश्व की शक्ति शाली सेनाओ के उच्चतम शिखर पर पहुँच गई है। अंत में आभार व्यक्त नारायण यादव ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment