राजगढ़। नगर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों पर झंडा वंदन किया गया। नगर परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़ द्वारा झंडा वंदन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। वही नगर के न्यू बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा पर उपाध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र सिंह पँवार सहित समस्त परिषद कर्मचारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment