नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 476 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 5049 मरीज 17 मई को मिले थे। 20 मई को अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि दुनिया में प्रति एक लाख आबादी पर 60 और भारत में सिर्फ 7.1 कोरोना मरीज हैं। वहीं, अमेरिका में एक लाख की आबादी पर 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज हैं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment