बामनिया। श्रीराम नवमी पर कल भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव सभी ने अपने परिवार के मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। जंहा पूरे देश मे कोरोना वायरस के चलते महामारी फैली हुई है और जिसके चलते पूरे देश मे 21 दिनों का लॉकडाउन भी जारी है। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर नही निकल पाए किन्तु सभी ने अपने घरों पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही भगवान का पूजन-पाठ शुरू हो चुका था। वही शाम के होते होते सभी अपने घरों के बाहर 9 - 9 दीपक लगाकर भगवान श्री राम का जमोत्सव मनाया ओर देश मे फैली इस भयावह महामारी से निजात पाने हेतु कामना भी की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment