हज से आए यात्री का डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण -
नगर में पुलिस प्रशासन के साथ ही डॉक्टरों की टीम भी पूरी तरह जुटी हुई हैं। कोरोना वायरस से जंग लड़ने हेतु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान डॉक्टर भी अपनी सेवा दे रहें हैं। नगर में हज करके लौटे एक यात्री के घर पहुँचकर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राहुल कुलथिया एवं उनकी टीम द्वारा घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. कुलथिया ने बताया कि हज यात्री 15 रोज पहले हज करके लौटा है। एहतियात के तौर पर उच्च अधिकारियो के निर्देश के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही पाई गई हैं।
सेवा देने आगे आई विभिन्न संस्था -
नगर में देशव्यापी लॉक डाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। नगर के मुख्य मार्ग सहित बाजारों में सन्नाटा पसरा है। लॉक डाउन के दौरान अपनी सेवा दे रहे पुलिस सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों हेतु भोजन, चाय, नाश्ता आदि की व्यवस्था नगर की विभिन्न संस्थाए दे रही हैं। साथ ही कई संस्थाएं जीव दया के तहत बाजारों में घूमने वाले जीवो के लिए भी आहार की व्यवस्था कर रही हैं।
अपील - कोरोना वायरस सम्बंधित किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं.. अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें अथवा हमें हमारे नम्बर 7748877116 या 8770373462 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करें... घर पर रहें.. सुरक्षित रहें..
Post a comment