राजगढ़। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के इस्तिफे के बाद नगर समेत आसपास के क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा सरकार के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी मनाई। नगर के राजेंद्र काॅलोनी द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं आतिशबाजी कर खुषियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा नेता डाॅ. बलबहादुसिंह छड़ावद ने कहा कि प्रदेश में एक बार पुनः सत्य की जीत हुई हैं। इस दौरान प्रफूल रावल, पूर्व पार्षद छोटू मामा, अंतिम यादव, अंतिम ठाकुर, प्रवीण भूरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment