भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार आधी रात को इस्तीफा दे दिया। प्रजापति ने इस्तीफा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को दिया है। हालांकि वे भी सोमवार को भोपाल में नहीं थीं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा विधानसभा की उपाध्यक्ष को संबोधित करते हुए दिया है। प्रजापति ने इस्तीफा नैतिकता के आधार पर देना बताया है। राज्यपाल लालजी टंडन प्रोटेम स्पीकर की घोषणा कर सकत हैं। गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment