भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज से दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ है। विधानसभा में सुबह हुई सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। पान के किसानों को राहत राशि मिलेगी। फसलों की बर्बादी पर मुआवजा राशि को बढ़ाया गया है, मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि बढ़ाई गई। इस दौरान में सदन में संविधान के 126वें संविधान संशोधन संबंधित विधेयक के अनुसमर्थन के लिए संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए लागू आरक्षण की अवधि दस साल और बढ़ाई जाएगी। वहीं, एंग्लो इंडियन को विधानसभा सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान भी इस संकल्प के पारित होने पर समाप्त हो जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a comment